भोपाल

Bhopal : क्या दोस्तों ने ही दिया दगा? तालाब में डूबे युवक के पिता ने लगाए आरोप

भोपाल के कमला नगर क्षेत्र में तालाब में डूबने से शुभम की मौत हो गई है। उसके पिता ने इस घटना के संबंध में उसके साथ नहा रहे दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Image

(फोटो-Istock)

भोपाल : शहर के कमला नगर क्षेत्र में 25 वर्षीय शुभम महाजन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुभम के पिता, बसंत महाजन ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शुभम का एक युवक, भय्यु, से विवाद था, जिसने उसे चाकू से जान से मारने की कोशिश की थी। बसंत का संदेह है कि भय्यु और उसके साथी दिनेश ने मिलकर शुभम को जानबूझकर तालाब में धक्का देकर उसकी हत्या की।

तालाब में दोस्तों संग उतरा था युवक

घटना मंगलवार दोपहर की है, जब शुभम अपने तीन दोस्तों के साथ भदभदा क्षेत्र में मछली पकड़ने गया था। दोस्तों ने बताया कि शुभम और एक अन्य दोस्त नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, जबकि अन्य दो दोस्त किनारे पर मछली पकड़ने में व्यस्त थे। शुभम ने एक पत्थर पर चढ़कर पानी में छलांग लगाई, लेकिन उसके बाद वह बाहर नहीं आया।

दैनिक भास्कर की खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उसके दोस्तों ने शोर मचाया और मदद के लिए अन्य लोगों को बुलाया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद नगर निगम के गोताखोरों ने लगभग पांच घंटे बाद शुभम का शव तालाब से निकाला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे एक हादसा माना है, जबकि शुभम के पिता ने मामले की गहन जांच की मांग की है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article