भोपाल

सागर में चलती मालगाड़ी पर कूदी महिला, ओवरब्रिज के बाहर बैठकर कर रही थी फोन पर बात

जरूआखेड़ा रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती मालगाड़ी पर कूद गई। दरअसल महिला ओवरब्रिज पर बैठी थी, वहां फोन पर बात कर रही थी, इसके बाद वो सीधे मालगाड़ी पर कूद गई।

Image

सागर में चलती मालगाड़ी पर कूदी महिला

मध्य प्रदेश के सागर के जरूआखेड़ा रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज से सोमवार शाम लगभग 6:15 एक महिला फोन पर बात करते-करते चलती मालगाड़ी में कूदी गई। घटना का वीडियो सामने आया है। घटना की सूचना पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

महिला की तलाश जारी

महिला की तलाश की जा रही है। अब तक महिला मिली नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला बहुत देर से रेलवे ओवर ब्रिज के बीचोंबीच बैठी थी। लोगों ने उसे मना किया, लेकिन वह किसी से फोन पर बात करती रही। तभी मालगाड़ी तीसरी लाइन पर आई। मालगाड़ी के करीब 10 डिब्बे निकल चुके थे।

कोयले से भरी थी मालगाड़ी

इसी दौरान अचानक महिला ओवर ब्रिज से मालगाड़ी पर कूद गई। मालगाड़ी में कोयला भरा था। घटना देख लोगों ने शोर मचाया। चिल्लाने की आवाज सुन मालगाड़ी के गार्ड ने ट्रेन को रोक दिया। ठाकुर बाबा मंदिर के आगे वनहट के पास मालगाड़ी रुकी। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर घनश्याम शिवहरे को दी गई है। वहीं महिला की तलाश की जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article