भोपाल

बेटे से हुआ विवाद तो BJP विधायक के भाई ने सीधे छाती में मार दी गोली, मौके पर ही हो गई मौत

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक पिता ने ही बेटे को गोली मार दी। गोली मारने का आरोप जिस पिता मंगल मालवीय पर है उनके पिता नागूलाल मालवीय विधायक रह चुके हैं, मंगल मालवीय के छोटे भाई सतीश मालवीय अभी के समय में भाजपा के विधायक हैं।

Image

भाजपा विधायक के भाई ने अपने ही बेटे की हत्या की

मध्य प्रदेश के घटिया से बीजेपी विधायक के बड़े भाई ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। भाजपा विधायक सतीश मालवीय के भाई मंगल मालवीय का अपने बेटे के साथ किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उन्हें इतना गुस्सा आया कि खुद ही बंदूक निकाली और बेटे के सीने में गोली मार दी। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

विवाद के बाद मंगल मालवीय ने बेटे को मारी गोली

एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि ग्राम सुचाई तहसील माकड़ौन में रहने वाले मंगल मालवीय और उनके बेटे अरविन्द मालवीय के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर हुई कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने के बाद मंगल मालवीय ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे अरविन्द की गोली मारकर हत्या कर दी।

छाती और सिर में मारी गोली

बताया गया है कि एक गोली बेटे के सिर और दूसरी छाती पर लगी। जिससे उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। अरविन्द की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी मंगल मालवीय पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय के बड़े बेटे और भाजपा से मौजूदा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई है। फिलहाल पुलिस आरोपी मंगल मालवीय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article