भोपाल

पठान के 'बेशर्म' गाने से हटेगी भगवा बिकनी, एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- फिल्म मेकर्स रखें ध्यान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 04:36 PM IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सेंसर बोर्ड के फैसले का स्वागत किया और कहा कि रील लाइफ, रियल लाइफ पर असर डालती है। फिल्म मेकर्स को इसका ध्यान रखना चाहिए।

Image

डॉ नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री, मध्य प्रदेश सरकार

शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग में अब भगवा बिकनी दिखाई नही देगी।इसके अलावा भी कई बदलाव फिल्म में दिखाई देंगे। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के इस गाने में आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर नाराजगी जताई थी। उसके बाद देश भर में इस गाने को लेकर आक्रोश सड़को पर आ गया। पहली बार ऐसा हुआ कि साधु संतों के साथ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी इसका विरोध किया । भगवा अपमान का ऐसा विरोध देश में पहली बार देखने को मिला। विरोध को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने अब गाने से भगवा बिकनी हटाने को कहा है।

नरोत्तम मिश्रा ने दी थी चेतावनी

फिल्म सेंसर बोर्ड के इस फैसले का गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि सेंसर बोर्ड का निर्णय सराहनीय है। जब यह मामला मेरे सामने आया था तभी मैंने कहा था कि यह दूषित मानसिकता से बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को आहत करने का एक कुत्सित प्रयास है। रील लाइफ रियल लाइफ पर भी असर डालती है, इस बात का निर्माताओं को निर्देशकों को और कलाकारों को सभी को ध्यान रखना चाहिए।बता दे गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने पठान फिल्म के बेशर्म गाने में आपत्तिजनक गाने को लेकर फिल्म मेकर्स को चेतावनी भी दी थी कि अगर आपत्तिजनक दृश्य नही हटाए गए तो फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज करने पर विचार किया जाएगा। डॉ मिश्रा के बयान के बाद देश भर में हंगामा मच गया।साधु संतों के साथ ही मुस्लिम धर्म गुरु भी विरोध में उतर आए। देश के विभिन्न हिस्सों में गाने कि अश्लीलता और भगवा बिकनी के विरोध में प्रदर्शन हुए।देश मे भारी विरोध को देखते हुए फिल्मसेंसर बोर्ड सक्रिय हुआ।

सेंट्रल बोल्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन ने गुरुवार को इस फिल्म के कुछ सीन और गाने में बदलाव करने के सुझाव दिए । सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने ‘पठान’ के मेकर्स को फिल्म को रिलीज करने से पहले कुछ सीन और गाने में बदलाव करइसका रिवाइज्ड वर्डन सेंसर बोर्ड में सबमिट करने को कहा है।सेंसर बोर्ड के सुझाव के मुताबिक फिल्म को बारीकी से देखने के बाद इसमें कई बदलाव किए जाने चाहिए। प्रसून जोशी ने कहा,”सेंसर बोर्ड हमेशा से ही क्रिएटिविटी और दर्शकों की संवेदनशीलता के बीच बैलेंस बनकर रखता है। हमें विश्वास है कि बातचीत के जरिए कोई न कोई रास्ता हम निकाल सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article