भोपाल

Bhopal: पार्वती ब्रिज पर बनेगा चेक पॉइंट, जर्जर ब्रिज देख बैरसिया SDM ने दिए निर्देश

भोपाल और राजगढ़ सीमा पर स्थित पार्वती नदी के पुल के निकट पुलिस और राजस्व विभाग का एक चेक पॉइंट स्थापित किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को पुल का निरीक्षण करते हुए बैरसिया के एसडीएम आशुतोष शर्मा को यह निर्देश दिए। उ

Image

चेक प्वाइंट (सांकेतिक फोटो-@MPArunYadav)

भोपाल और राजगढ़ के बीच पार्वती नदी पर बने ब्रिज के पास एक नया चेक पाइंट स्थापित किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को ब्रिज का निरीक्षण करते हुए बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा को यह निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने बाढ़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की और एसडीएम ऑफिस में सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। उन्होंने बैरसिया में तैनात एसडीआरएफ टीम के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनके पास मौजूद बाढ़ नियंत्रण संसाधनों की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने एसडीएम शर्मा को निर्देश दिया कि तहसील कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे। कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक कॉल को रजिस्टर में दर्ज किया जाना चाहिए और संबंधित तहसीलदार एवं वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचित किया जाना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

कलेक्टर ने पार्वती नदी पर बने पुल का भी निरीक्षण किया और एसडीएम को निर्देश दिया कि रूनाहा जोड़ पर पुलिस और राजस्व विभाग का एक चेक पाइंट स्थापित किया जाए। यह चेक पाइंट आम जनता को पुल के बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग की जानकारी प्रदान करेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article