भोपाल

Mp New Year Celebration : एडवेंचर के शौकीनों के लिए अच्छी खबर! न्यू ईयर पर उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 08:02 PM IST

Mp New Year Celebration : एमपी के पर्यटन विभाग की ओर से दूसरी बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। आयोजन का आगाज नए साल के मौके पर 5 जनवरी बाबा महाकाल की नगरी से उज्जैन के दताना एयरस्ट्रिप में होगा। फेस्टिवल के दौरान एडवेंचर लवर हाइली ट्रेंड कार्मिकों की देखरेख में दस हजार फीट की ऊंचाई से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को निहारने के रोमांच का फायदा लेंगे। स्काई डाइविंग के शौकीन 18 वर्ष से अधिक उम्र के एडवेंचर लवर्स के लिए डॉक्टर द्वारा एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए आवश्यक हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी होगा।

Image

मध्यप्रदेश के उज्जैन में 5 जनवरी से स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आगाज। ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 5 जनवरी से उज्जैन में होगा दूसरा स्काई डाइविंग फेस्टिवल
  • न्ए साल में एडवेंचर लवर्स के लिए आसमान से गोते लगाने का सुनहरा मौका
  • 10 हजार फीट की ऊंचाई से दिखेगी महाकाल की नगरी

Mp New Year Celebration : एडवेंचर के शौकीनों के लिए ये एक अहम खबर हो सकती है। नए साल पर अगर आप कुछ अलग हटकर एंजॉय करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए उज्जैन में फन का मौका है। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार नए साल के मौके पर लोगों को एडवेंचर की सौगात देने जा रही है। जिसमें एमपी के पर्यटन विभाग की ओर से दूसरी बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।

आयोजन का आगाज नए साल के मौके पर 5 जनवरी बाबा महाकाल की नगरी से उज्जैन के दताना एयरस्ट्रिप में होगा। बता दें कि मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग द्वारा सूबे में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य के चलते दूसरी बार से आयोजन करने जा रहा है। स्काई डाइविंग फेस्टिवल का समापन 15 जनवरी को होगा। इस दौरान प्रदेश में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट एवं जी-20 सम्मेलन में शामिल होने आए मेहमान भी आयोजन को एंजॉय कर सकेंगे। बता दें कि यह आयोजन इसका संचालन स्काई-हाई इंडिया की ओर से किया जाएगा। वहीं स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है। इसके लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग की जा सकती है ।

10 हजार फीट की ऊंचाई से दिखेगी महाकाल की नगरी

मप्र टूरिज्म बोर्ड के मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला के मुताबिक स्काई डाइविंग फेस्टिवल का पहला आयोजन काफी सफल रहा था। जिसमें सभी बुकिंग स्लॉट बुक हो चुके थे। यही वजह है कि नए साल के मौके पर इसका दूसरी बार आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव के मुताबिक फेस्टिवल के दौरान एडवेंचर लवर हाइली ट्रेंड कार्मिकों की देखरेख में दस हजार फीट की ऊंचाई से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को निहारने के रोमांच का फायदा लेंगे। मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रमुख सचिव के मुताबिक स्काई डाइविंग फेस्टिवल का पहला आयोजन भोपाल में 1 - 2 मार्च को हुआ था। इसके बाद 3 से 6 मार्च तक उज्जैन में हुआ था। मुख्य सचिव के मुताबिक आयोजन की सहयोगी संस्था यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन द्वारा प्रशिक्षित है व डाइविंग के लिए काम में लिए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से रजिस्टर्ड है। बता दें कि स्काई डाइविंग के शौकीन 18 वर्ष से अधिक उम्र के एडवेंचर लवर्स के लिए डॉक्टर द्वारा एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए आवश्यक हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article