भोपाल

भोपाल में करीब एक महीने तक बंद रहेंगे ये रास्ते, जाम में फंसने से पहले देख लें डायवर्जन प्लान

भोपाल में मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए नर्मदा ट्रॉमा सेंटर से गणेश मंदिर तक की रोड को अगले 27 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही इस दौरान डायवर्जन प्लान जारी किया है, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Bhopal News: भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेज गति से हो रहा है। कई जगहों पर इसके निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसी बीच इससे जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिस वजह से नर्मदा ट्रॉमा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक आने वाली सड़क अगले 27 दिनों तक बंद रहने वाली है। इस दौरान यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, लोगों को परेशानी न हो, इसलिए वैकल्पिक रूट बनाया गया है।

मेट्रो का चल रहा है कार्य

बता दें कि इस जगह पर बॉक्स सेगमेंट चढ़ाने का काम किया जा रहा है, जो 25 मीटर के स्पेन के आकार में है। ऐसे में यहां आम लोगों की सुरक्षा बहुत जरूरी है, जिस वजह से इस रूट को अगले 27 दिन तक के लिए बंद कर दिया गया है और 17 मई से 12 जून तक डायवर्जन रहेगा। निर्माण कार्य से जुड़ी सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन को लेकर जानकारी दी।

ये रास्ते रहेंगे बंद

मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से नर्मदा ट्रॉमा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक एक तरफ का रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान रानी कमलापति स्टेशन आने वाले वाहनों को कोई दिक्कत नहीं होगी।

ये हैं वैकल्पिक रूट

डायवर्जन प्लान के अनुसार, रानी कमलापति स्टेशन से गणेश मंदिर की तरफ जाने वाले वाहन जीजी फ्लाईओवर के नीचे से गुजरेंगे। वहीं, गणेश मंदिर से रानी कमलापति स्टेशन की ओर जाने के लिए अब एससी गोधा एडवोकेट रोड से होकर गुजरना होगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article