भोपाल

मध्य प्रदेश में फिर आदिवासी की सरेआम चप्पलों से पिटाई, भाजपा नेता पर आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 08:50 PM IST

MP News: युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने एक्स पर लिखा, शिवराज एक तरफ तो आदिवासियों को चप्पल बांटने का ढोंग करते हैं और दूसरी तरफ भाजपा का अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बुजुर्ग आदिवासियों को चप्पल से पिटता है।

Image

मध्य प्रदेश पुलिस

Photo : Twitter

MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा नेता पर आदिवासी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस बार अनूपपुर जिले में आदिवासी को सरेआम चप्पलों से पीटने का मामला सामने आया है। युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने एक्स पर लिखा, शिवराज एक तरफ तो आदिवासियों को चप्पल बांटने का ढोंग करते हैं और दूसरी तरफ भाजपा का अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बुजुर्ग आदिवासियों को चप्पल से पिटता है, जबकि आदिवासी बरनु सिंह गोंड के साथी भोमा सिंह की पिकअप की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई ! लेकिन भाजपा का मंडल अध्यक्ष जय गणेश आदिवासी बरनु सिंह गोंड को जानवरों की तरह चप्पल से पीट रहा है ! इनकी मानवता कहां चली गयी है ? विक्रांत भूरिया ने आगे कहा, बस अब और नही, आदिवासी विरोधी है शिवराज, उखाड़ फेंको ये अब जंगलराज!

जमुडी गांव में हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग के बीच ग्राम जमुडी में राजेंद्रग्राम से अनूपपुर की ओर मोटरसाइकिल चालक बरनू सिंह गोंड अपने एक परिचित 60 वर्षीय भोमा सिंह के साथ आ रहा था। तभी अनूपपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध भोमा सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चर्चा में रहा था सीधी पेशाब कांड

बता दें कि इससे पहले सीधी में एक आदिवासी के सिर पर पेशाब करने का मामला सामने आया था और अब यह मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों के आरोप भाजपा नेताओं पर लगे हैं। बता दें, सीधी कांड के बाद शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया था। उन्होंने आदिवासी को घर बुलाकर सम्मानित भी किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article