Narsinghpur News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो रूह कंपाने वाला है। यहां एक सिरफिरे ने नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना के वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। शुक्रवार को हुई इस घटना में आरोपी ने दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर नर्सिंग की छात्रा की हत्या कर दी थी।
वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल के भीतर ही, जहां बहुत सारे लोग मौजूद हैं एक लड़का आरोपी एक छात्रा का गला काट रहा है। इस दौरान उसने अपनी गर्दन भी काटने की कोशिश की लेकिन जब उसने छात्रा को तड़पता देखा तो फिर उसने छात्रा की गर्दन काटनी शुरू कर दी। यह वीडियो दिल दहलाने वाला है। घटनास्थल पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को घटना के समय छात्रा ड्यूटी पर थी तभी अचानक आरोपी युवक, जिसका नाम अभिषेक कोष्ठी है, वह अस्पताल में घुसता है और छात्रा संध्या चौधरी पर हमला कर देता है। घटना के दौरान हालात ऐसे बन गए कि कोई भी शख्स बीचबचाव न कर सका और छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी लड़के गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एक दूसरी घटना में भोपाल में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी। कमरे से लड़की की तीन दिन पुरानी लाश मिली, जो डिकंपोज होना शुरू हो गई थी। भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र का है, जहां रीतिका सेन और सचिन राजपूत पिछले साढ़े तीन साल से लिव इन में रह रहे था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियान रात सचिन और रीतिका के बीच एक विवाद हुआ, जिसके बाद सचिन ने रीतिका को मार डाला। इसके बाद खुद आरोपी ने अपने दोस्त को इसकी जानकारी दी, तब जाकर मामला खुला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
