Jabalpur Bride Makeup: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक दुल्हन ने ब्यूटीशियन पर खराब मेकअप करने का आरोप लगाया है। ब्यूटीशियन द्वारा मेकअप खराब होने से दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दुल्हन ने ब्यूटीशियन पर बदसलूकी के आरोप भी लगाए हैं।
आरोप है कि खराब मेकअप की शिकायत करने पर ब्यूटीशियन ने अभद्र व्यवहार भी किया। साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे। यह पूरा मामला तीन दिसंबर को हुआ। इसी दिन बारात भी आनी थी।
