भोपाल

Gaon Ki Beti Yojana: क्या है शिवराज सरकार की 'गांव की बेटी' योजना, 5000 रुपये पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 24, 2022, 11:40 AM IST

MP Gaon Ki Beti Yojana: मध्य प्रदेश सरकार राज्य की ग्रामीण मेधावी बेटियों के उत्थान के लिए 'गांव की बेटी' योजना चलाती है। इस योजना के तहत मेधावी छात्राओं को नकद सहायता राशि दी जाती है। जानिए गांव की बेटी योजना के आवेदन, लाभ, जरूरी दस्तावेज सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

Image

Gaon Ki Beti Yojana: क्या है शिवराज सरकार की 'गांव की बेटी' योजना, 5000 रुपये पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

Gaon Ki Beti Yojana Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की शिवराज चौहान सरकार (Shivraj Singh Chouhan) राज्य की ग्रामीण मेधावी बेटियों के उत्थान के लिए कई शानदार योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं से बेटियों की स्थिति सुधर रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार 'गांव की बेटी' योजना चलाती है। इस योजना के तहत मेधावी छात्राओं को नकद सहायता राशि दी जाती है। यह योजना सरकार के उच्च शिक्षा विभाग (MP Higher Education) द्वारा संचालित है। जानिए गांव की बेटी योजना के आवेदन, लाभ, जरूरी दस्तावेज सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

गांव की बेटी योजना का उद्देश्य

Gaon Ki Beti Yojana के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण करके इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यह छात्रवृत्ति ₹500 प्रति माह की दर से 10 माह तक प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है। छात्रा को साल में 5000 रुपये दिए जाते हैं। इसी प्रकार इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्राओं को 750 रुपये की दर से 10 माह तक प्रतिवर्ष सहायता दी जाती है।

Gaon Ki Beti Yojana की पात्रता

  • छात्रा मध्य प्रदेश कि स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र से होनी चाहिए।
  • छात्रा द्वारा 12वीं कक्षा में 60% या फिर उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए होना चाहिए।

Gaon Ki Beti Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • समग्र आईडी
  • करंट कॉलेज कोड
  • ब्रांच कोड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

कौन ले सकता है लाभ

इस योजना का लाभ गांव की वह प्रत्येक बालिका जिसने 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है लाभ ले सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा का उच्च शिक्षा में प्रवेश आवश्यक है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत स्तर द्वारा गांव की बेटी का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए scholarshipportal.mp.nic.in पर जाएं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article