Bhopal Covid New Guidelines Rules in Hindi : चीन में कहर बरपा रहा कोरोना का नया वेरिएंट अब दुनियाभर को डरा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में अब हर हफ्ते कोविड की निगरानी रखने के लिए बैठक होगी। इस दौरान सीएम ने कहा कि चीन में कोरोना से फिर आ रहा है, जिसके चलते हमें सतर्क रहने की जरूरत है। सीएम चौहान ने आश्वस्त किया कि नए वेरिएंट पर सरकार पूरी तरह से सावधान है।
उन्होंने कहा कि अब लोगों में अगर कोरोना का वायरस मिलता है तो ऐसे व्यक्ति के सैंपल का जीनोम टेस्ट कराया जाएगा। टेस्ट के लिए नमूने भोपाल के एम्स और ग्वालियर स्थित रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य संचालनालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना को लेकर जारी किए गए अलर्ट के बाद लिया गया है।
