भोपाल

Bhopal: बैरसिया में देर रात दो कारों की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

भोपाल जिले के बैरसिया इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो तेज रफ्तार SUV कारों की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

bhopal suv accident

भोपाल के पास दो कारों की भीषण भिड़ंत

Bhopal Accident: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में शनिवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बैरसिया इलाके में आमने-सामने से आ रही दो तेज रफ्तार SUV कारों की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना बैरसिया के समीप पिपलिया और हसनाबाद गांव के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार में बैठे चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी कार के चालक को भी कई गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

मृतक श्योपुर जिले के निवासी

बैरसिया थाना प्रभारी (एसएचओ) वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि मृतक श्योपुर जिले के रहने वाले थे। वे राजधानी भोपाल में एक निजी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतकों में 28 वर्षीय एक युवक और 40 से 50 वर्ष की आयु के तीन अन्य लोग शामिल हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही बैरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर मर्ग कायम किया और आवश्यक जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहनों की क्षतिग्रस्त स्थिति से यह साफ है कि टक्कर काफी तेज रफ्तार में हुई होगी।

लेटेस्ट न्यूज

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article