भोपाल

Bhopal largest Flyover: भोपाल वासियों को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, आज से शहर के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Bhopal largest Flyover: गुरुवार, 23 जनवरी को मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। नया फ्लाईओवर गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक 2900 मीटर का है। इसका निर्माण 154 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

Image

भोपाल वासियों को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात

Bhopal largest Flyover: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार, 23 जनवरी को राजधानी भोपाल में नवनिर्मित सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर की शुरुआत भोपाल वासियों के लिए बहुत लाभकारी है। एमपी के सीएम ने भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ब्रिज रखा है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। फ्लाईओवर का निर्माण गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच किया गया है। फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान सीएम के साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहे। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ब्रिज का निर्माण 154 करोड़ रुपये की लागत के साथ किया गया है। फ्लाईओवर से वाहन चालक बिना जाम में फंसे कम समय में एक लंबी दूरी तय कर सकेंगे।

किन क्षेत्रों को जोड़ेगा नया फ्लाईओवर

जानकारी के अनुसार, भोपाल में नवनिर्मित फ्लाईओवर मैदा मिल मार्ग पर स्थित गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से होते हुए गणेश मंदिर तक जाएगा। बता दें कि फ्लाईओवर 2900 मीटर लंबा है और इसकी चौड़ाई 15 मीटर है। इस फ्लाईओवर के माध्यम से मैदा मार्ग को विद्या नगर, शक्ति नगर, साकेत नगर, आशिमा मॉल, एम्स, दानिश नगर और कस्तूरबा नगर जैसे रिहायशी इलाकों को एक दूसरे जोड़ेगा। इन सभी इलाकों के अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर,खंडवा और औबेदुल्लागंज के लोगों को भी इसका लाभ होगा। उनकी यात्रा इस नवनिर्मित फ्लाईओवर से सुगम हो जाएगी। कम समय में लंबी दूरी तय की जा सकेगी।

जाम से मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार, 60 प्रतिशत यातायात फ्लाईओवर से गुजरेगा तो वहीं 40 प्रतिशत यातायात पुराने मार्गों को उपयोग करेगा। पुराने मार्गों पर 60 प्रतिशत ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इससे जाम की स्थिति कम होगी और समय से लोग अपने गंतव्यों पर पहुंच पाएंगे। बता दें कि नए फ्लाईओवर की एक लेन डी बी मॉल चौराहे से भोपाल हाट की ओर जाती है, जिससे वल्लभ भवन और अरेरा हिल्स पर स्थित राज्यस्तरीय ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को पीक आवर्स में जाम की स्थिति से राहत मिलेगी। वह जाम में फंसे बिना ऑफिस समय से पहुंच सकेंगे। इस फ्लाईओवर के बनने से साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article