भोपाल

Bhopal: रिटायर्ड अफसर के घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने लेकर फरार हुए चोर, तलाश जारी

ईदगाह हिल्स के ब्राइट कॉलोनी में रविवार रात एक बड़ी चोरी की घटना हुई। कृषि विभाग से रिटायर्ड अधिकारी मिर्जा इफ्तेखार बेग के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर ताले तोड़ दिए और वहां रखे 50 से 60 लाख रुपये के पुराने सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।

Image

भोपाल एक घर से लाखों के गहने लेकर फरार हुए चोर (फोटो - iStock)

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स पर स्थित ब्राइट कॉलोनी को शनिवार रात चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने घर को बंद पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जिस घर में चोरी की गई है वह कृषि विभाग से रिटायर्ड अधिकारी मिर्जा इफ्तेखार बेग का था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि जब परिवार के लोग घर वापस लौटे तो उन्होंने पाया कि घर में रखे उनकी पत्नी और उनकी बेटी की ज्वेलरी गायब थी। जानकारी के अनुसार, चोर के घर से 50 से 60 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों तलाश शुरू कर दी है।

बंद घर देख चोरों ने बनाया निशाना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिर्जा इफ्तेखार बेग अपनी पत्नी रक्षा बेग के साथ परवलिया स्थित दामाद के फॉर्म हाउस गए हुए थे। वे शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से निकले और रात लगभग 11:40 बजे लौटे। घर लौटने पर उन्होंने अपना घर का दरवाजा खुला पाया। उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। वह तुरंत अंदर गए तो अलमारी में रखे उनकी पत्नी और बेटी के गहने गायब थे।

घटना के बाद बेग ने अपनी बेटी निदा मिर्जा के साथ शाहजहांनाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी की गई ज्वेलरी की सूची और बिल बाद में सौंपे जाएंगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम ने भी निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और कॉलोनी में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article