भोपाल

Madhya Pradesh: पुलिस हिरासत में एक आदिवासी ने लगाई फांसी, चार पुलिसकर्मी निलंबित; न्यायिक जांच के आदेश

Madhya Pradesh Police: मध्यप्रदेश के खंडवा में 32 वर्षीय एक आदिवासी ने पुलिस हिरासत में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। साथ ही न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। दरअसल, आदिवासी व्यक्ति ने हवालात में खुद को फांसी लगा ली।

Image

पुलिस हिरासत में आत्महत्या

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एक आदिवासी ने हवालात में लगाई फांसी।
  • डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • न्यायिक जांच के दिए गए आदेश ।


Madhya Pradesh Police: मध्यप्रदेश के खंडवा में 32 वर्षीय एक आदिवासी ने पुलिस हिरासत में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि धर्मेंद्र को शुक्रवार को पंधाना पुलिस ने हिरासत में लिया था, क्योंकि उसके पास से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल जब्त की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘उसे हवालात में रखा गया था, जहां उसने फांसी लगा ली। उसे पंधाना अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

न्यायिक जांच के दिए गए आदेश

एसपी ने बताया, "अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) की जांच में पंधाना थाना प्रभारी, एक उप निरीक्षक और दो आरक्षकों की लापरवाही पाई गई। चारों को निलंबित कर दिया गया है। न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।" धर्मेंद्र खरगोन का रहने वाला था और इंदौर में रह रहा था।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article