भोपाल

MP Accident: एमपी में बड़ा सड़क हादसा, पांढुर्ना में बस पलटने से 5 लोगों की मौत, 40 अन्य घायल

मध्य प्रदेश के पांढुर्ना में एक यात्री बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

Image

MP Accident: एमपी में बड़ा सड़क हादसा, पांढुर्ना में बस पलटने से 5 लोगों की मौत, 40 अन्य घायल

पांढुर्ना: भोपाल से हैदराबाद जा रही एक निजी बस महाराष्ट्र की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के नवगठित पांढुर्ना जिले में पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) बृजेश भार्गव ने फोन पर बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे मोहित घाट पर डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलट गई।

तीन की घटनास्थल पर मौत

उन्होंने बताया कि तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने दुर्घटनास्थल से करीब 60 किलोमीटर दूर नागपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। भार्गव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि बस 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, तभी चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। पिछले साल छिंदवाड़ा से अलग कर पांढुर्ना जिले का गठन किया गया था। यह मध्य प्रदेश का 55वां जिला है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article