Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना में भीषण हादसा हुआ है। बुधवार को यहां जिले के जरेरुआ इलाके में स्थित एक फैक्टरी में जहरीली गैस का रिसाव होने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साक्षी फूड प्रोडक्ट फैक्टरी में हादसे के वक्त मजदूर काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचे। पांचों मृतक मजदूरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फैक्टरी को खाली कराया गया है।
भोपाल
Morena : मुरैना में फैक्टरी से जहरीली गैस का रिसाव, 5 मजदूरों की मौत
- Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 30, 2023, 01:51 PM IST
