भोपाल

MP: ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद

Gwalior Fire News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी के नर्सिंग साइंस विभाग में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते ही आग काफी ज्यादा फैल गई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आग की सूचना पाकर मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नर्सिंग साइंस विभाग में लगी आग।
  • विभाग में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • भागने के दौरान एक कर्मचारी घायल।

Gwalior Fire News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी के नर्सिंग साइंस विभाग में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई, क्योंकि आग लगने के वक्त छात्र और कर्मचारी वहां मौजूद थे। वहीं, आग लगने की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू हो गया। यह घटना यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के गोविंद पुरी इलाके की बताई जा रही है।

शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग

जानकारी के अनुसार, नर्सिंग साइंस विभाग परीक्षा विभाग में स्थित है और एसी व फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़क गई, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान लोगों के बीच हड़कंप मच गया और खिड़की तोड़कर भागने के दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया, जिसका नाम निरंजन माहौर बताया जा रहा है।

क्रेन की मदद से आग बुझाने की कोशिश

आग ऊंची बिल्डिंग में लगी, जिस वजह से उस पर काबू पाने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया। आग से कई सारे आवश्यक दस्तावेज जलने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था, जिस वजह से आग ज्यादा फैल गई। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए दमकलकर्मी जुटे हुए हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें