Ujjain News: महाकाल की नगरी के नाम से प्रसिद्ध उज्जैन में श्रावण सवारी का समय करीब आ गया है। इसके मद्देनजर उज्जैन में 12 कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक नया शैक्षणिक कार्यक्रम लागू किया गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार, बच्चों की रविवार को छुट्टी नहीं होगी। इसका अर्थ ये है कि रविवार को स्कूल खुलेंगे और रविवार को होने वाली छुट्टी स्कूल छात्रों को सोमवार को मिलेगी।
क्या है रविवार को स्कूल खोलने और सोमवार को बंद रहने के पीछे की वजह
बता दें कि रविवार को स्कूलों को खोलने का और सोमवार को बंद रखने के ये फैसला श्रावण सवारी को दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल हर रविवार को खुलेंगे और सोमवार को बंद रहेंगे।

श्रावण सवारी
कब से शुरू होगा श्रावण का महीना
श्रावण का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और इस दौरान महाकाल मंदिर से कुल 6 सवारियां निकलेंगी। पहली सवारी 14 जुलाई को निकलेगी। यही कारण है कि उस दिन सभी स्कूलों को छुट्टी दी गई है। इस व्यवस्था के तहत, सवारी वाले दिनों पर स्कूलों की छुट्टियां होगी, जबकि एक दिन पहले यानी रविवार को स्कूलों का संचालन होगा।

श्रावण सवारी
कब-कब निकलेगी महाकाल की सवारी
इसे लेकर उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सभी व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखा जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी करेगा, जो नगर निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों पर लागू होगा। सवारी के मार्ग में बदलाव करते हुए प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि भक्तों और स्कूल जाने वाले छात्राओं को किसी प्रकार की परेशान की सामना करना पड़े।
महाकाल की सवारी के दिन, भक्तों की संख्या में इजाफा होता है, जिसके कारण स्कूलों की बसें भीड़ में फंस जाती हैं। इस निर्णय का उद्देश्य सभी को सुगम यात्रा और शिक्षा का अनुभव प्रदान करना है। इस नए कार्यक्रम के अनुसार, महाकाल की सवारी 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई, 4 अगस्त, और 11 अगस्त को निकलेगी, जबकि 18 अगस्त को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस प्रकार, स्कूलों की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रविवार को स्कूल खुलेंगे।
