Bhopal News: भोपाल के सुभाष नगर और स्लॉटर हाउस के बीच मेट्रो स्टेशन फाउंडेशन बनाने का काम चल रहा है। जिसके चलते धर्म कांटा से सुभाष नगर अंडर ब्रिज तक जाने वाली रोड को बंद कर दिया गया है। निर्माण कार्य के चलते इस रूट का डायवर्जन कर दिया गया है। यह डायवर्जन नियमानुसार 24 मार्च तक रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि इस बीच कौन-कौन से मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे और कौन-कौन से रास्ते आमजनों के लिए खुले रहेंगे।
बता दें कि, भोपाल में मेट्रो फाउंडेशन को बनाने का काम चल रहा है। इसके चलते धर्म कांटा से सुभाष रेलवे अंडर ब्रिज तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस डायवर्जन से कुछ दिनों तक आवागमन करने वालों को परेशानी हो सकती है।
