भोपाल

दारू न सही, पप्पी ही दे दो- मध्य प्रदेश में दो शराबियों की अनोखी लड़ाई, प्यार दिखा गाल पर लिया दांत काट

मध्य प्रदेश के निवाड़ी में शराब के क्वाटर को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक शराबी ने युवक के गाल पर बुरी तरह काट लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

निवाड़ी : जिले में शराब पीने को लेकर दो लोगों में अजब गजब का विवाद हो गया। यहां युवक के शराब का क्वार्टर मांगने से नाराज शराबी ने नाराजगी न दिखाते हुए सामने वाले से प्रेम से बात करते हुए उसे भरोसे में लिया और उससे कहा की तुमने शराब का पव्वा नहीं दिलाया तो कोई बात नहीं। लेकिन एक गाल पर पप्पी ही दे दो। शराबी की मंशा से अनभिज्ञ युवक अपना पीछा छुड़ाने के लिए पप्पी देने को तैयार हो गया। बस फिर क्या शराबी युवक ने पप्पी की जगह युवक के गाल पर बुरी तरह से दांत गड़ाकर काट लिया।

आरोप है कि बमुश्किल युवक ने शराबी से किसी तरह अपना गाल छुड़ाया। वह बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि, बाद में घायल युवक ने निवाड़ी कोतवाली थाने में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दरअरसल यह पूरा मामला निवाड़ी शहर के वार्ड नंबर 1 का है, जहां राजकुमार प्रजापति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की वह अपने पीने के लिए शराब का एक क्वार्टर जेब में रखे हुए था। इसी दौरान आरोपी मुकेश प्रजापति ने क्वार्टर छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर मुकेश ने राजकुमार की पप्पी लेने की बोलकर गाल में दांत से काट लिया, जिसकी घायल युवक ने निवाड़ी कोतवाली थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article