भोपाल

Bhopal: लापता युवक की मिली उतराती लाश; पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप, परिजनों ने घेरा थाना

राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लालू यादव उर्फ अर्जुन के रूप में हुई है, जो शबरी नगर का निवासी था। युवक का शव बिलकिसगंज थाना क्षेत्र में पाया गया।

Image

गुमशुदा युवक की लाश मिली

Photo : Times Now Digital

Bhopal News: शुक्रवार को भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक लापता युवक की लाश बरामद हुई। युवक का नाम लालू यादव उर्फ अर्जुन है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान शबरी नगर के निवासी के रूप में हुई है। उसकी लाश बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के एक डैम में तैरती हुई पाई गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या एक कैफे में की गई थी और पुलिस की निष्क्रियता के कारण उनका बेटा बच नहीं सका।

परिजनों ने घेरा थाना

परिजनों और स्थानीय लोगों ने कमला नगर थाने का घेराव कर हंगामा किया, यह कहते हुए कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। मृतक की बहन, ममता यादव ने बताया कि लालू को 19 मई की रात नेहरू नगर स्थित पलक कॉम्प्लेक्स के एक कैफे में बुलाया गया था। उसने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में उसके भाई को कैफे में जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर नहीं आया। ममता का आरोप है कि पुलिस को दो दिन पहले ही सीसीटीवी फुटेज दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

परिवार का आरोप है वो लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं, मगर ना तो आरोपियों को बुलाया गया और ना ही उनसे पूछताछ की गई। एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने कहा कि थाना बिलकिसगंज क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसकी पहचान अब गुमशुदा युवक अर्जुन यादव के रूप में हुई है। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article