भोपाल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता को दीं कई सौगातें, अब 450 रुपए में ही मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2023, 02:27 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाडली बहनों और जनता को कई सौगातें दी हैं। बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि 6,000 की गई।

Image

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता के लिए कई बड़े फैसले लिए।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाडली बहनों और जनता को कई सौगातें दी हैं। सावन के महीने में बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सस्ते दर्पण सिलेंडर देने की प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिलेंडर की राशि की प्रतिपूर्ति डीबीटी के माध्यम से सीधे अकाउंट में की जाएगी। गैस रिफिल कराने वाली बहनों के आधार से लिंक खाते में लगभग 500 रुपए प्रति रिफिल के मान से राशि का भुगतान किया जाएगा। लाड़ली बहनों के साथ ही उन महिलाओं को भी 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, जो उज्जवला गैस कनेक्शन की लाभार्थी हैं।

कैबिनेट बैठक में और कई जन हितैषी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। 31 अगस्त 2023 तक के बिजली के बढ़े हुए सभी बिल स्थगित किये जाएंगे। सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि को 2,000 से बढ़ाकर रु. 6,000 करने की मंजूरी दी भी दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस राशि में प्रतिवर्ष ₹1000 की बढ़ोतरी भी की जाएगी। इसके साथ ही आशा पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि को रु.350 से बढ़ाकर रु. 500 करने और अधिकतम 15,000 रूपये प्रतिमाह करने की मंजूरी दी गई।

कैबिनेट ने शहरी आशा पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली राशि को रु. 20,000 से बढ़ाकर रु. 1,00,000 करने की मंजूरी दी गई। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक युवाओं के लिए ज़िला स्तर, संभाग स्तर और राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर खेलों का आयोजन किया जाएगा। मेधावी विद्यार्थी योजना की वार्षिक आय सीमा को रु. 6,00,000 से बढ़ाकर रु. 8,00,000 किया गया। कपास के व्यापरियों के मंडी शुल्क को 31-03-2024 तक के लिए घटाकर रु. 0.50 करने का निर्णय लिया गया। गुर्जर कल्याण के लिए देव नारायण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी गई।

नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और नगर निगमों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत शहरों की सड़कों के समृद्धीकरण के लिए रु. 1,200 करोड़ की मंजूरी दी गई। बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति के लिए लाड़ली बहना योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया। रीवा जिले में नए अनुविभाग जवा का सृजन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 12 पद स्वीकृत किये गए हैं और 100 पटवारी हलके शामिल करने का निर्णय लिया गया।

पश्चिम भोपाल बाइपास में फोरलेन व पेव्ड शोल्डर में हाइब्रिड NOT मॉडल के तहत निर्माण करने का निर्णय लिया गया। 2,981.65 करोड़ की लागत से 40.90 किमी रोड का निर्माण किया जाएगा।सतपुड़ा भवन के उन्नयन के लिए रु. 167.59 करोड़ की स्वीकृति दी गई। रतलाम के सैलाना और छतरपुर के लवकुशनगर में दो नवीन समूह नल जल योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article