भोपाल

खरीदारी करने निकले सीएम डॉ. मोहन यादव, दशहरे के लिए खरीदा कुर्ता, बोले - बचत उत्सव है GST 2.0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के चौक बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों से बात की और जीएसटी 2.0 को लेकर जनता को जागरुक भी किया। उन्होंने GST 2.0 को बचत उत्सव बताया।

Image

GST 2.0 पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता को दी बधायी

भारत में आज यानी सोमवार 22 सितंबर से GST 2.0 की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के चौक बाजार में खरीदारी की और UPI से उसका पेमेंट भी किया। उन्होंने चौक बाजार में घूम-घूमकर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और जनता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को स्वदेशी अपनाने को कहा और उन्हें जीएसटी 2.0 की बधाई दी। इस दौरान खरीदारी कर रही महिलाओं ने सीएम को बताया कि उन्हें जीएसटी 2.0 का बड़ा फायदा मिला है।

खरीदारी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जीएसटी 2.0 के मद्देनजर आज का दिन एक बचत उत्सव है। मैं खुद बाजार में संवाद करने आया हूं। मुझे यहां बहनों ने बताया कि उन्होंने नवरात्रि के साथ-साथ करवाचौथ-दशहरे-दीपावली की शॉपिंग भी की है। एक महिला ने बताया कि उसकी बहन का पहला करवाचौथ है, उसने उसके लिए एक साड़ी पसंद की है। उसे जीएसटी 2.0 का फायदा मिला है। मैंने खुद भी दशहरे के लिए कुर्ता खरीदा है। हम और हमारे मित्र बाजार में खरीदारी कर रहे हैं।

उद्योगों को बढ़ावा दे रही राज्य सरकार

खरीदारी के बाद मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से बात की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी छोटे उद्यमियों, व्यापारियों और जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने भी उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थाओं में लगातार बदलाव किया है। राज्य समृद्ध होगा तो यहां का रुपया यहीं रोटेट होगा। हम स्वदेशी के मंत्र के भरोसे दुनिया के सामने पूरी शक्ति के साथ खड़े हो सकते हैं। स्वदेशी के भरोसे ही हमारा देश आजाद हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने लगाई भ्रष्टाचार पर लगाम

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वदेशी के आधार पर हम विश्व में नंबर-1 बनेंगे। हम हर चीज मेक इन इंडिया खरीदें। हमारा भाव है कि यहीं बना हुआ उत्पाद यहीं बिके, यहां से बने उत्पाद दुनिया में निर्यात हों। प्रधानमंत्री ने व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किए हैं। उन्होंने इनकम टैक्स में भी बदलाव किया। इन सुधारों से देश में भ्रष्टाचार कम हुआ और ब्लैक मनी नियंत्रित की जा सकी। पीएम मोदी ने हर सेक्टर के लिए बजट बढ़ाया। इससे सरकार के पास गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मैं आप सभी को धनतेरस और दीपावली बधाई देता हूं। हम अपने घर में स्वदेशी अपनाएं और देश को आगे बढ़ाएं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान