MP News: हर साल 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित स्टेट म्यूजियम में संग्रहालय मेला का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल हुए है और उन्हें इस मेले का औपचारिक तौर पर शुभारंभ किया। खास बात यह है कि इस साल एमपी में पहली बार वर्चुअल म्यूजियम का अनुभव प्रस्तुत किया गया है। यह डिजिटल तकनीक के माध्यम से संग्रहालय की एक इंटरैक्टिव और इमर्सिव सैर कराएगा।
वर्चुअल म्यूजियम का अनुभव होगा खास
इस तकनीक की खास बात ये है कि यह बिना किसी गाइड या शारीरिक मूवमेंट के विजिटर को पूरे संग्रहालय की गहराई तक ले जा सकेगा। इस डिजिटल तकनीक के माध्यम से लोगों को संग्रहालय की एक इंटरैक्टिव और इमर्सिव सैर कराई जा सकेगी। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर आयोजित मेले में 'भारत की सौर परंपरा' पर आधारित दुर्लभ फोटोग्राफी एक्सबिशन भी लगाई गई है। इसमें सूर्य मंदिरों और उनसे जुड़ी कलात्मक मूर्तियों की झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि ये एक्सबिशन सुबह 10:30 बजे शुरू हो गई थी और शाम 5:30 बजे तक देखी जा सकती है। आम जनता के लिए यह पूरी तरह से मुफ्त है।
मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन
संग्रहालय मेले में बच्चों के लिए रचनात्मक कार्यशालाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षणिक गतिविधियां और विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है। यह ज्ञान के साथ मनोरंजन भी प्रदान करेगा। बता दें कि इस मेले का आयोजन संग्रहालयों के महत्व को बढ़ावा देना है और लोगों को देश और राज्यों की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ना भी है।
