भोपाल

Bhopal Weather Update: उफ्फ...बैरन बनीं ये ठंड, प्रदेश में रात का पारा लगा रहा गोते, बर्फीली हवाओं ने धुजाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 06:40 PM IST

Bhopal Weather Update: दिसंबर के बीतने के साथ ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर विगत दो दिनों से लोगों को सता रहा है। इधर, विंटर वैकेशन शुरू होने के बाद लोगों का घरों से कम ही निकलने को मन कर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, 30 व 31 दिसंबर को पारा ऊपर चढे़गा तो लोगों को इस कड़ाके की सर्दी से राहत के आसार हैं। फिलहाल प्रचंड सर्दी का ये दौर जारी रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में घना व हल्का कोहरा छाया रहा व नौगांव 4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान वाला शहर रहा।

Image

बर्फीली हवाएं राजधानी भोपाल में लोगों को सता रही

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • बर्फीली हवाओं से राजधानी में सर्दी का असर बढ़ा
  • 4 डिग्री तापमान के साथ नौगांव प्रदेश का सबसे सर्द शहर रहा
  • गलन वाली सर्दी बढ़ते ही सर्दी के मेवों की एकाएक बिक्री बढ़ी

Bhopal Weather Update: उत्तरी भारत के पहाड़ों की ओर से आ रही सर्द हवाओं के चलते राजधानी भोपाल में प्रचंड ठंड लोगों की बैरन बन गई है। हालांकि इससे पहले यहां मौसम का मिजाज हल्की सर्दी वाला था। लेकिन दिसंबर के बीतने के साथ ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर विगत दो दिनों से लोगों को सता रहा है। इधर, विंटर वैकेशन शुरू होने के बाद लोगों का घरों से कम ही निकलने को मन कर रहा है। हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिन व रात के तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया है।

इधर, मौसम विभाग का अनुमान है कि, 30 व 31 दिसंबर को पारा ऊपर चढ़ेगा तो लोगों को इस कड़ाके की सर्दी से राहत के आसार हैं। फिलहाल प्रचंड सर्दी का ये दौर जारी रहेगा। सर्दी के चलते लोग घरों में ही दुबके हैं। वहीं बाजारों में जगह- जगह लोग अलाव ताप कर ठंड से बचने के जतन कर रहे हैं। सर्दी बढ़ी है तो मूंगफली, गजक, गुड़ व तिल के बनें व्यंजनों की एकाएक मांग बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में घना व हल्का कोहरा छाया रहा व नौगांव 4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान वाला शहर रहा।

ये रहा इन शहरों का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिन व रात के तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया। राजधानी भोपाल का दिन का तापमान 22.6 रहा। जबकि इंदौर का 24.6, जबलपुर का 23.4, होशंगाबाद का 24.6, ग्वालियर का 20.6 व सतना का 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। राजधानी में दोपहर बाद सूरज निकलने के चलते लोगों ने राहत महसूस की।

इन शहरों में छाया रहा कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, दतिया व ग्वालियर में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह तो सदृश्यता 200 मीटर से भी कम रही। सर्दी के इस दौर में स्कूलों में छुट्टियां होने के चलते फिलहाल बच्चों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मौसम विभाग अब आगे के अनुमान लगा रहा है कि, नए साल में एक जनवरी से फिर से कड़ाके की ठंड की वापसी होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article