भोपाल

Bhopal: इंतजार खत्म! नए साल में सैलानी कर सकेंगे चीतों का दीदार, फरवरी में मैदानों में चीते भरेंगे फर्राटे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 02:49 PM IST

Bhopal: मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क फरवरी में सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह में चीतों को बाड़े से आजाद करने के बाद सैलानी इन्हें खुले मैदानों में सरपट दौड़ लगाते देख सकेंगे। चीता सफारी के नियम टाइगर रिजर्व की तर्ज पर ही होंगे। कूनो में सफारी के लिए टूरिस्ट ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे।

Image

फरवरी से मध्य प्रदेश के कूनों नेशनज पार्क में टूरिस्ट देख सकेंगे नामीबियाई चीते (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी से कूनों के खुले मैदानों में फर्राटे भरेंगे नामीबियाई चीते
  • सहरिया आदिवासी परिवारों को पर्यटकों के लिए कर रहे ट्रेंड
  • 60 लोकल गाइड्स सीख रहे अंग्रेजी बोलना

Bhopal: अफ्रीकी देश नामीबिया से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 3 माह पूर्व लाए गए चीतों के दीदार के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एमपी की शिवाराज सरकार नए साल पर यहां आने वाले सैलानियों को तोहफा देने जा रही है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक नए साल में जनवरी के अंतिम या फिर फरवरी के पहले सप्ताह के बीच चीतों को बाड़े से आजाद कर दिया जाएगा। बता दें कि, फिलहाल चीते 500 हेक्टेयर के बाड़े में रखे गए हैं।

इसके बाद कूनो नेशनल पार्क के खुले मैदानों में सरपट दौड़ लगाते चीतों का सैलानी आसानी से दीदर कर सकेंगे। फरवरी माह से यहां पर पर्यटन आरंभ हो जाएगा। सीएम शिवराज सिंह की ओर से आई जानकारी के मुताबिक सभी चीते स्वस्थ हैं और बाड़े में शिकार करने लगे हैं। यहां आने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन शिवपुरी 55 किमी की दूरी पर स्थित है, जबकि नजदीकी एयरपोर्ट ग्वालियर में है, जिसकी दूरी यहां से करीब 145 किमी है।

सहरिया ट्राइबल फैमिलीज को दी जा रही ट्रेनिंग

मध्य प्रदेश में विंध्य पहाड़ियों के बीच श्योपुर व विजयपुर कस्बों में स्थित कूनों नेशनल पार्क प्राकृतिक सौंदर्य की अद्भुत मिसाल है। इलाके में बह रही शांत नदियां व जंगल इस जगह को जादुई बनाती हैं। अब मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इलाके की सहरिया ट्राइबल फैमिलीज के लोगों को चीता टूरिज्म विकसित करने को लेकर होम स्टे शुरू करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में उन्हें हाइजीन मेंटेन करने समेत फोरेनर्स के लिए कुकिंग के तरीके सिखाए जा रहे हैं। बहरहाल 4 सहरिया परिवारों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि 6 का अभी भी जारी है। बता दें कि, इन परिवारों का चयन नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन और मध्य प्रदेश इको टूरिज्म बोर्ड ने किया है। इसके लिए विदेशी पर्यटकों को लेकर 60 स्थानीय गाइडों को अंग्रेजी बोलने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

चीतों के नेचुरल हैबिटेट के मुताबिक टूरिज्म तैयार

कूनों में पर्यटन की तैयारियों को लेकर डीएफओ प्रकाश वर्मा के मुताबिक चीतों के नेचुरल हैबिटेट के मुताबिक पर्यटन का खाका खींचा जाएगा। डीएफओ के मुताबिक चीते 50 से 100 स्क्वायर किमी के इलाके में अपनी टेरेट्री बनाते हैं। उसी के अनुसार महकमा पर्यटन की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि, इस साल सितंबर में अफ्रीकी देश नामीबिया से 8 चीते भारत लाए गए थे। जिनमें पांच फिमेल और 3 मेल हैं। शुरूआत में इन्हें बाड़े में क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद इन्हे बड़े बाड़े में शिफ्ट किया गया।

ये होंगे सफारी के नियम

डीएफओ वर्मा के मुताबिक चीता सफारी के नियम टाइगर रिजर्व की तर्ज पर ही होंगे। सुबह और शाम की दो शिफ्टों की सफारी होगी। कूनो में सफारी के लिए टूरिस्ट ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे। बता दें कि, कूनो अहेरा, टिकटोली, पील, व बावड़ी आदि इलाकों में बंटा है, जिसमें टिकटोली में चीते रहेंगे। डीएफओ के मुताबिक, टिकटोली पिछले सीजन से ही पर्यटकों के लिए बंद है। अब चीतों के 80 किमी ट्रैक की मरम्मत की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article