Bhopal Railway Update: रेल में सफर करने वाले लोगों के लिए ये खबर अहम है। जबलपुर और भोपाल रेल मंडल के तहत पश्चिम-मध्य रेल खंड के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम हो रहा है। जिसके तहत प्री नॉन व नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य हो रहा हैं। यही वजह है कि, इस रेल मार्ग से गुजरने वाली 4 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
वहीं इस रेलमार्ग से गुजरने वाली 2 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। यह ट्रेन बदले हुए रूट से चलेंगी। रेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, रेल में सफर करने वाले लोग रेल सेवाओं में किए गए बदलाव की जानकारी के लिए रेलवे के अधिकृत पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से ट्रेनों के बारे में सही जानकारी ले सकते हैं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, जबलपुर रेल मार्ग पर ट्रैक के दोहरीकरण के कारण ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव होने के चले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यह बदलाव कभी एक दिन का तो कभी दो दिन का ही किया जा रहा है। दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद फिर से सभी ट्रेनों का पुराना शेड्यूल बहाल कर दिया जाएगा।
