भोपाल

भोपाल में आज 35 इलाकों में बिजली गुल, मेंटनेंस कार्य के चलते 2 से 6 घंटे नहीं आएगी लाइट

भोपाल में आज 35 इलाकों में 2 से लेकर 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान किन-किन इलाकों में पावर सप्लाई प्रभावित रहेगी, आइए जानते है:

Image

सांकेतिक फोटो

Bhopal Power Cut: भोपाल के लोगों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। जिले के 35 इलाकों में आज बिजली गुल रहेगी। दरअसल बिजली कंपनी द्वारा इन इलाकों में मेंटनेंस कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान स्थानीय निवासियों को थोड़ी असुविधा का सामान करना पड़ सकता है। बिजली कटौती से प्रभावित रहने वाले इलाकों में में दानिशकुंज, फाइन कैम्पस, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, आदमपुर, छावनी, आकृति ग्रीन कॉलोनी, कान्हाकुंज, बंजारी, और सागर एन्क्लेव जैसे प्रमुख इलाके शामिल है। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें।

इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

  • गोपाल नगर, सुख सागर, टैगोर नगर, इंद्रा नगर और आसपास के इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
  • दानिश कुंज-2, 3 और 5, सिद्धी समृद्धि हाइट्स और आसपास के एरिया में सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक पावर कट रहेगा।।
  • आकृति ग्रीन कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी।।
  • कोकता, छावनी, खेजड़ा, आदमपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, गिरनार विला, राधाकृष्णा पुरम, ड्रीम सिटी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
  • आशीर्वाद कॉलोनी, गोल्डन हाइट, बंजारी बस्ती, दानिश हिल्स व्यू-4, कान्हा कुंज, दशहरा मैदान, सागर एन्क्लेव, फाइन कैम्पस, हरे कृष्णा होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, दानिश कुंज-1 समेत आसपास के इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
  • सुविधा विहार, गार्डन स्टेट, एक्सोटिका विला और आसपास के इलाकों में दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली कटी रहेगी।।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article