भोपाल

Bhopal: मॉकड्रिल’ के दौरान फटा ग्रेनेड, दो पुलिसकर्मी घायल; एक की हालत नाजुक

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बृहस्पतिवार को एक ‘मॉकड्रिल’ के दौरान ग्रेनेड फटने से 25वीं बटालियन के दो जवान घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

भोपाल न्यूज

भोपाल की 25वीं बटालियन में गुरुवार को आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक हैंड ग्रेनेड फट गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रधान आरक्षक विशाल और आरक्षक संतोष शामिल हैं। दोनों को तुरंत बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार के लिए इलाज जारी है। खासतौर पर एक पुलिसकर्मी की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान द्वारा हाल ही में किए गए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

मॉकड्रिल के दौरान फटा ग्रेनेड

पुलिस के मुताबिक घायलों का शाहपुरा इलाके स्थित बंसल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। चूना भट्टी की थाना प्रभारी भूपेंद्र कौल सिद्धू ने बताया कि 25 वीं बटालियन में ‘मॉकड्रिल’ के दौरान ग्रेनेड फट जाने से यह हादसा हुआ उन्होंने बताया कि घायलों को आंखों में गंभीर रूप से चोट लगी है और उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान मुख्य आरक्षी विशाल सिंह और आरक्षी संतोष कुमार के रूप में हुई है।

भारत-पाकिस्तान में जारी तनातनी के बीच संभावित खतरों के मद्देनजर बलों की तैयारियों को बढ़ाने के लिए एहतियाती अभ्यास के रूप में ‘मॉकड्रिल’ आयोजित की गई थी। पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच के आदेश जारी किये हैं। मॉकड्रिल’ के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में चूक की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा नियम लागू किए जाएंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article