भोपाल

Bhopal: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! Indian Railways IRCTC ने ये ट्रेनें कर दीं रद्द, देखें- पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 07:03 PM IST

Bhopal: 0 से 23 फरवरी के बीच रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स एक बार अपनी ट्रेन के बारे में अपडेट जरूर जांच लें। रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की है। वहीं करीब 58 ट्रेनों के मार्ग रूट भी बदले हैं। निरस्त ट्रेनों में अधिकतर, उज्जैन, इंदौर, नागदा, डॉ. अंबेडकर नगर आदि शहरों से चलने वाली ट्रेने हैं। रतलाम रेल मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड पर रेलवे ट्रैक डबल किया जाना है। यही वजह है कि, कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

Image

मध्य प्रदेश के इन शहरों से रेलवे ने की इतनी ट्रेनें कैंसिल (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे ने ट्रैक के दोहरीकरण को लेकर 26 ट्रेनों को किया निरस्त
  • 10 से 23 फरवरी के बीच ट्रेनें की गई हैं रद्द
  • करीब 58 ट्रेनों के मार्ग भी परिवर्तित किए हैं

Bhopal: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए ये खबर जानना जरूरी है। बता दें कि, 10 से 23 फरवरी के बीच रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स एक बार अपनी ट्रेन के बारे में अपडेट जरूर जांच लें। रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की है, जिसकी वजह है रतलाम मंडल में ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है।

वहीं करीब 58 ट्रेनों के मार्ग रूट भी बदले हैं। निरस्त ट्रेनों में अधिकतर, उज्जैन, इंदौर, नागदा, डॉ. अंबेडकर नगर आदि शहरों से चलने वाली ट्रेने हैं। पश्चिम मध्य रेलवे कर ओर से जारी किए शेड्यूल के मुताबिक रतलाम रेल मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड पर रेलवे ट्रैक डबल किया जाना है। यही वजह है कि, कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। गौरतलब है कि, पैसेंजर्स रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 या फिर एनटीईएस एप के जरिए से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये ट्रेनें की गई हैं रद्द

रेलवे की ओर से 12 से 23 फरवरी तक ट्रेन संख्या 09200 भोपाल उज्जैन स्पेशल ट्रेन,12 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 19304 भोपाल इंदौर एक्सप्रेस, 11 से 24 फरवरी ट्रेन संख्या 19344 भंडारकुंड इंदौर एक्सप्रेस, 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या22983कोटा इंदौर एक्सप्रेस, 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 09587 नागदा इंदौर स्पेशल, 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 09198डॉ. अम्बेडकर नगर इंदौर स्पेशल, 12 से 24 फरवरी ट्रेन संख्या 09351उज्जैन इंदौर स्पेशल,12 से 24 फरवरी ट्रेन संख्या09353 उज्जैन इंदौर स्पेशल, 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 09536 रतलाम डॉ.अम्बेडकर नगर स्पेशल, 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 09541डॉ.अम्बेडकर नगर इंदौर स्पेशल, 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 09559 डॉ. अम्बेडकर नगर इंदौर स्पेशल, 19 से 24 फरवरी ट्रेन संख्या 19324 भोपाल डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस, 19 से 24 फरवरी ट्रेन संख्या19339दाहोद भोपाल एक्सप्रेस,12 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 09199उज्जैन भोपाल स्पेशल, 11 से 22 फरवरी ट्रेन संख्या19303इंदौर भोपाल स्पेशल, 10 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 19343 इंदौर भंडारकुंड स्पेशल, 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 22984 इंदौर कोटा एक्सप्रेस 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 09588 इंदौर नागदा स्पेशल, 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या09197 इंदौर डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल,12 से 24 फरवरी ट्रेन संख्या 09352 इंदौर उज्जैन स्पेशल,11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 09354 इंदौर उज्जैन स्पेशल,11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 09535 डॉ. अम्बेडकर नगर रतलाम स्पेशल, 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 09542 इंदौर डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल, 11 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या09560 इंदौर डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल व 18 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 19323 डॉ. अम्बेडकर नगर भोपाल एक्सप्रेस समेत18 से 23 फरवरी ट्रेन संख्या 19340 भोपाल दाहोद एक्सप्रेस रद्द की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article