भोपाल

Bhopal New Year Celebration: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सजे हनुवंतिया और मांडू, पचमढ़ी में नॉन स्टॉप फन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 08:17 PM IST

Bhopal New Year Celebration: इस बार किसी तरह की पाबंदियां नहीं होने के कारण लोग नए साल को फुल इंजॉय करेंगे। सूबे के सभी 6 टाइगर रिजर्व में कोर व बफर जोन फुल हो चुके हैं। विंटर वेकेशन के चलते नया साल मनाने के लिए कई फैमिली तो दो दिन पहले ही यहां आ चुकी हैं। वहीं खजुराहो व सांची सहित, भोजपुर में भी लाखों टूरिस्ट आने के कयास हैं। लेक सिटी के सभी टूरिस्ट स्पॉट सैलानियों से गुलजार रहेंगे।

Image

नए साल के जश्न के लिए लेक सिटी भोपाल तैयार। सांकेतिक तस्वीर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नया साल मनाने के लिए कई फैमिली दो दिन पहले यहां आ चुकीं
  • खजुराहो व सांची सहित भोजपुर में भी लाखों टूरिस्ट आने की उम्मीद
  • सभी 6 टाइगर रिजर्व में कोर व बफर जोन फुल हो चुके

Bhopal New Year Celebration: लेक सिटी भोपाल नए साल 2023 के लिए सज चुकी है। राजधानी समेत आसपास के पहाड़ी इलाकों पचमढ़ी, मांडू, हनुवंतिया भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तैयार हैं। बता दें कि, पचमढ़ी में तो नॉन स्टॉप इवेंट्स चल रहे हैं।

वहीं सूबे के सभी 6 टाइगर रिजर्व में कोर व बफर जोन फुल हो चुके हैं। विंटर वेकेशन के चलते नया साल मनाने के लिए कई फैमिली तो दो दिन पहले ही यहां आ चुकी हैं। वहीं खजुराहो व सांची सहित, भोजपुर में भी लाखों टूरिस्ट आने के कयास हैं। बता दें कि, लेक सिटी के सभी टूरिस्ट स्पॉट सैलानियों से गुलजार रहेंगे।

दो साल बाद फुल इंजॉय करेंगे

गौरतलब है कि, कोरोना महामारी के चलते दो साल तक जिंदगी पाबंदियों में कटी। लेकिन अब सभी लोग फिर इंजॉय करने के मूड में हैं। यही वजह है कि, इस बार किसी तरह की पाबंदियां नहीं होने के कारण लोग नए साल को फुल इंजॉय करेंगे। कई लोग दो दिन पहले ही पचमढ़ी, मांडू व हनुवंतिया सहित कई धार्मिक स्थलों पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि, भोपाल से हनुवंतिया टापू 233 किमी और इंदौर से 150 किमी दूर है। टेंट सिटी में तो गुजरात, राजस्थान, सूरत, मुंबई, इंदौर व भोपाल सहित कई अन्य शहरों से टूरिस्टों एडवांस बुकिंग करवा रखी है। इसकी वजह है यहां पर एयर बैलून में आसमान की सैर करना, फायर कैंप के साथ म्यूजिक और डांसिंग प्रोग्राम व किड्स के लिए झूले व फन की भरमार है।

सभी टाइगर रिजर्व फुल

नया साल मनाने के लिए एमपी के सभी 6 टाइगर रिजर्व में बफर व कोर एरिया पहले से बुक हो चुके हैं। पार्क के कोर जोन के लिए टिकट एक सप्ताह पहले ही बुक हो चुकी हैं। वहीं बफर जोन में भी अधिकतर सीटें फुल हैं। एक जनवरी को हजारों सैलानी सतपुड़ा बांधवढ़, संजय ढुबरी, पेंच, पन्ना व कान्हा रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवन को करीब से देखेंगे। नवाबों के शहर भोपाल में भी नए साल का जश्न मनेगा। जिसके कारण राजधानी के पिकनिक स्पॉट्स पर क्राउड रहेगा। बता दें कि, भोपाल के वन विहार, शौर्य स्मारक, बोट क्लब समेत कई टूरिस्ट स्पॉट पर लोग घूमने जाएंगे। वहीं रात में कई होटलों व रेस्टोरेंट्स में भी नया साल मनेगा। इधर, हनुवंतिया, खंडवा पचमढ़ी में पर्यटकों के लिए खास इवेंट्स चल रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article