भोपाल

Bhopal New Year Celebration: बीएमसी का नए साल पर तोहफा, अब 800 रुपए में बसों में महीने भर कर सकेंगे सफर, ये है नई योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 04:24 PM IST

Bhopal New Year Celebration: राजधानी के 21 रूट की सड़कों पर फर्राटा भरने वाली साढ़े तीन सौ सिटी बसों में लोग अब केवल 800 रुपए खर्च कर एक महीने तक अनलिमिटेड सफर कर सकेंगे। इसके अलावा संबंधित इलाके वाली बसों में ये शुल्क 600 रुपए महीना रहेगा। पूर्व में चल रही योजना में बदलाव कर अब इसे महापौर स्मार्ट पास योजना के तौर पर लागू किया है।

Image

भोपाल में 800 रुपए में महीने भर कर सकेंगे सिटी बसों में अनलिमिटेड सफर (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल के 21 रूटों पर 352 बसें दौड़ रही
  • रोजाना डेढ़ लाख लोग कर रहे सिटी बसों में सफर
  • तीन एजेंसिया कर रही सिटी बस सर्विस संचालित

Bhopal New Year Celebration: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। नए साल पर बीएमसी की ओर से एक बड़ी सौगात यहां के लोगों को दी गई है। राजधानी के 21 रूट की सड़कों पर फर्राटा भरने वाली साढ़े तीन सौ सिटी बसों में लोग अब केवल 800 रुपए खर्च कर एक महीने तक अनलिमिटेड सफर कर सकेंगे।

इसके अलावा संबंधित इलाके वाली बसों में ये शुल्क 600 रुपए महीना रहेगा। बता दें कि, बीएमसी की ओर से पूर्व में चल रही योजना में बदलाव कर अब इसे महापौर स्मार्ट पास योजना के तौर पर लागू किया है। योजना की खास बता ये है कि, इसमें ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से मासिक पास बनवाए जा सकते हैं। इस योजना के तहत अब राजधानी के रोजाना बसों में सफर करने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

इस तरह लिए जा सकते हैं पास

भोपाल नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक महापौर स्मार्ट पास योजना के तहत कोई भी व्यक्ति 800 रुपए के पास में तीनों ऑपरेटर सेवा में महीनेभर कभी भी और कहीं भी सिटी बसों में सफर कर सकते हैं। वहीं लोग 600 रुपए के मासिक पास के तहत संबंधित रूट वाली बसों में ही इस योजना का फायदा ले सकेंगे। बता दें कि, मौजूदा समय में राजधानी में तीन एजेंसिया बसों का संचालन कर रही है। ये एजेंसिया शहर में चल रही अपनी बसों के मुताबिक हार्ड व सॉफ्ट पास उपलब्ध करवाएंगी। गौरतलब है कि, राजधानी के 21 मार्गाें पर 352 सिटी बसें दौड़ रही हैं, जिनमें करीब डेढ़ लाख लोग सफर करते हैं। वहीं करीब 25 हजार लोग मासिक और सुपर बचत वाली योजना के पास लेकर सफर करते हैं। महापौर स्मार्ट पास योजना के तहत आईएसबीटी स्थित बस सर्विस कार्यालय से ऑफलाइन पास बनवाए जा सकतें हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवदेन करके भी पास लिए जा सकते हैं।

इन मार्गाें पर दौड़ रही इतनी बसें

मौजूदा समय में राजधानी भोपाल के गांधीनगर से अयोध्या नगर तक 17 बसें चल रही हैं। वहीं पुतलीघर से कैंप बंगरसिया तक 13, भौंरी से मंडीदीप 26, कोकता से लालघाटी 23, नारियलखेड़ा से एलएनसीटी कॉलेज 2, नेहरूनगर से कृष्णा हाईट्स 10, कोच फैक्टरी से बैरागढ़ चिचली 28, आकृति इकोसिटी से चिरायु हॉस्पिटल 30, लांबाखेड़ा से अर्चना होम्स 14, करोंद चौराहे से बैरागढ़ चिचली 28, रंगमहल से अयोध्या नगर 8, नादरा से नीलबड़ 12, नर हरिदास बस स्टैंड से एम्स12, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ओरिएंटल कॉलेज 8, चिरायु हॉस्पिटल से अवधपुरी 24, गांधीनगर से वर्धमान 26, कजलीखेड़ा से इसरो तक 10, नेहरूनगर से सूखी सेवनिया 10, मुबारकपुर चौराहा से बरई 15, सैर सपाटा से ट्रांसपोर्ट नगर कोकता 15 व चिरायु हॉस्पिटल से एचईजी मंडीदीप तक 19 बसें फर्राटे भर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article