भोपाल

Bhopal Power Cut: भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल में आज मेंटनेंस कार्य के चलते करीब 35 इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। इन इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पावर सप्लाई प्रभावित रहेगी। इनमें रचना नगर, इंडस फेस 1 से 5, गौतम नगर जैसे इलाके शामिल हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Bhopal Electricity Cut: चिलचिलाती हुई गर्मी के बीच आज भोपालवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को लगभग 35 इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान बिजली कंपनी मेंटनेंस कार्य करेगी। जिसके चलते 6 घंटे तक कई इलाकों में बिजली नहीं आएगी। जिसे देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी कामों को पहले ही निपटा ले, जिससे बिजली कटौती के कारण उन्हें कोई परेशानी न झेलनी पड़े।

इन इलाकों में 6 घंटे कटी रहेगी बिजली

रचना नगर, इडन एंड एलाइट, गौतम नगर, फॉरच्यून प्राइड, गल्ला मंडी, पुल बोगदा, हरिगंगा नगर, रॉयल विला, इंडस फेस-1, 2, 3, 4 और 5, नटराज कॉलोनी, शिवालय परिसर, शिवाय-7, अनुजा विलेज, आप्टेल कुंज, सेज माइल स्टोन, लिली विला, ट्रांसपोर्ट नगर, राधापुरम, कृष्णापुरम, पुलिस हाउसिंग कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन इलाकों मे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लाइट नहीं आएगी।

आज बिजली कटौती का सामना शिवा अपॉर्टमेंट नयापुरा, राजीव रोशरी, ओम शिव नगर, मुंशी प्रेम कॉलोनी, इब्राहिमपुरा, यूनानी शफाखाना, सागर हाइट्स, सौभाग्य नगर और आसपास के इलाकों के लोगों को भी करना पड़ेगा। यहां पर पावर कट सुबह 10 बजे से दोपहर के 2 बजे तक रहेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article