Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चल रहे एक बाल गृह से लड़कियां गायब होने की जानकारी सामने आई है। बता दें कि लड़कियों की संख्या एक या दो नहीं बल्कि 26 है। जानकारी के अनुसार बाल गृह बिना अनुमति के चलाया जा रहा था। अवैध रूप से चल रहे इस बाल गृह पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अवैध बाल गृह के दौरा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो द्वारा किया गया था। उनके इस निरीक्षण के दौरान बाल गृह से 26 लड़कियों के गायब होने की जानकारी सामने आई।
इस मामले के बारे में जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सूचना मिली तो उन्होंने एक्स पर मामले को गंभीर बताते हुए सरकार से मामले का संज्ञान लेने और त्वरित कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया।
अलग-अलग राज्य की लड़कियां है लापता
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे इस बाल गृह से लापता हुई 26 लड़कियां अलग-अलग राज्य की है। जानकारी के अनुसार इस बाल गृह में रहने वाले लड़िकियां राजस्थान, गुजराज, झारखंड, मध्यप्रदेश के सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा और बालाघाट सी निवासी है। बाल गृह में कुल 68 लड़कियां रहती है। लेकिन जब जांच की गई तो इसमें 26 लड़कियां के लापता होने की बात सामने आई। ये मामले तब सामने आया जब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो द्वारा परवलिया इलाके में चल रहे आंचल बालिका छात्रावास अचानक दौरा किया। उन्होंने अपने इस दौरे में जब रजिस्टर चेक किया तो उसमें 68 लड़कियों की एंट्री देखी। इसके बाद जब 26 लड़कियों के गायब होने के बारे में संचालक अनिल मैथ्यू से इसके बारे में सवाल-जवाब किए गए तो वो उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
इस मामले में और अधिक जांच की तो इस बाल गृह के संचालन में कई अनियमितताएं देखी गई। पुलिस द्वारा अब मामले की आगे जांच की जा रही है। अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो द्वारा एक्स का उपयोग करते हुए इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाते हुए बताया कि- इस बाल गृह को गुपचुप ढंग से बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा है। ये लोग सड़क से बच्चों को रेस्क्यू करके इस बाल घर में ले जाते हैं। इसकी जानकारी सरकार को नहीं दी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि इस बाल गृह में लड़कियों को ईसाई धर्म की प्रैक्टिस करवाई जा रही है। बाल गृह में 6 साल से लेकर 18 साल तक की लड़कियां हैं। इसमें अधिकतर लड़कियां हिंदू है।
