भोपाल

कलेक्टर vs MLA: विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर की शिकायत

एमपी के भिंड में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बीच विवाद का सुर्खियों में है। विधायक ने इस घटना की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर को एक पत्र के माध्यम से की। उन्होंने कलेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी करने की मांग की है।

Image

विधायक ने चिट्ठी लिखकर की कलेक्टर की शिकायत (फोटो - Narendra Singh Kushwah Facbook)

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बीच एक बड़ा विवाद सामने आया है। विधायक ने कलेक्टर पर खराब व्यवहार और अपमानित करने का आरोप लगाया है। यह आरोप लगाते हुए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर को एक चिट्ठी भी लिखी है। विधायक का कहना है कि जब वे किसानों की समस्याओं पर बात कर रहे थे, तब कलेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी और उंगली दिखाकर उनका अपमान किया। इस घटना राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन

यह विवाद तब शुरू हुआ जब विधायक कुशवाह ने किसानों को खाद न मिलने और अवैध माइनिंग के आरोप लगाकर कलेक्टर बंगले का तीन घंटे तक घेराव किया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। इस वीडियो में कलेक्टर उंगली दिखाते हुए दिख रहे हैं, जबकि विधायक गुस्से में मुक्का तानते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद राजस्व अधिकारियों ने भी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन भेजा।

राजनीतिक तनाव और आगे की मांग

राजस्व अधिकारियों ने अपने ज्ञापन में विधायक पर कलेक्टर बंगले में जबरदस्ती घुसने का आरोप लगाया है और कहा है कि इस तरह के व्यवहार से प्रशासनिक अधिकारियों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। इस विवाद के बाद, भिंड के बीजेपी जिला अध्यक्ष और मंत्री राकेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, हालांकि इसे एक सामान्य मुलाकात बताया गया। यह घटना भिंड में राजनीतिक तनाव का कारण बन गई है और सभी पक्षों द्वारा न्याय की मांग की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'