Best Places to Visit Near Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल अपनेे चारों ओर कई खूबसूरत नजारे समेटे हुए है। कभी नवाबों का शहर रहे भोपाल के नजदीक दो ज्योर्तिलिंग भी है। वहीं रजवाड़ी वक्त की गवाही देता अतुल्नीय इंदौर शहर। अगर इस बार आप क्रिसमस व नए साल के जश्न को लेकर हॉलीडे प्लान कर रहे हैं तो भोपाल के इन 5 बेहतरीन पर्यटक स्थलों को अपनी यात्रा में शामिल करें।
यहां आपको धार्मिक आस्था के साथ - साथ एडवेंचर व जंगल जीवन की झलक मिलेगी। जो आपकी ट्रिप को यादगार लम्हों में बदल देगी। तो फिर देर किस बात की बनाइए प्लान और आइए भोपाल। आप भी जान लीजिए भोपाल के नजदीक के ये 5 मनमोहक टूरिस्ट प्लेस।
