भोपाल

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर छेड़छाड़ केस: TIMES NOW के सवालों से बचते दिखे कैलाश विजयवर्गीय, दिया था 'विवादित' बयान

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम अपने विश्व कप के मुकाबले खेलने के लिए इंदौर में थी, जहां दो ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Image

TIMES NOW के सवाल पर भड़के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट के दो सदस्यों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी, पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसी मामले को लेकर बीजेपी नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे हंगामा मच गया। अब उनके इसी बयान को लेकर जब टाइम्स नाउ ने उनसे सवाल पूछा तो वो बचते दिखे।

सवालों से बचते दिखे कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है और उनसे ऐसे सवाल पूछना मूर्खतापूर्ण है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- "ऐसे सवाल मत पूछिए। पहले मेरा पूरा बयान सुनिए और समझिए।"

क्या बोले थे कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की खबरें सामने आने के दो दिन बाद, मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना पर टिप्पणी की थी और खिलाड़ियों को सलाह दी थी कि उन्हें बाहर निकलते समय स्थानीय अधिकारियों को सूचित करना चाहिए था। पीटीआई से कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- "कोई भी खिलाड़ी, चाहे वह कहीं भी जाए, उसे सुरक्षा कारणों से कम से कम किसी स्थानीय व्यक्ति या स्थानीय प्रशासन को सूचित करना चाहिए, क्योंकि क्रिकेटरों के बहुत बड़े प्रशंसक होते हैं। चूंकि खिलाड़ी बहुत लोकप्रिय हैं, इसलिए उन्हें भी जहां भी वे यात्रा करते हैं, अपनी सुरक्षा के बारे में सतर्क रहना चाहिए। यह सभी के लिए महत्वपूर्ण है।"

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

MP में विकास का मेगा प्लान : सड़क, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर खर्च होंगे 10,630 करोड़; मोहन कैबिनेट ने और क्या दिया?

MP में विकास का मेगा प्लान : सड़क, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर खर्च होंगे 10,630 करोड़; मोहन कैबिनेट ने और क्या दिया?

Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

'विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं': मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

'विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं': मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर