भोपाल

रीवा में पति ने की पत्नी की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rewa Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। किसी बात के लिए मना करने पर गुस्साए पति ने पत्नी का मुंह कंबल से दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और खुद को बचाने के लिए घर का सामान इधर-उधर फैलाया ताकि ये चोरों का काम लगे।

Image

रीवा में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई ह। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से पति ने खुद को बचाने के लिए तरह-तरह की कहानी बनाई। लेकिन पुलिस को पति के बयान पर संदेह हुआ तो उन्होंने आगे की जांच की, जिसमें खुलासा हुआ कि पति ने ही पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

पति ने पत्नी की हत्या के बाद बनाई मनगढ़ंत

हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने पति ने कई मनगढ़ंत कहानी बनाई। आरोपी पति ने पुलिस के आने से पहले ही घर का सामान इधर उधर बिखेर दिया था। जिसके बाद उसने पुलिस को कहा कि चोरों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। लेकिन आरोपी की इस बात पर पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने आगे की जांच की। जांच में घटनास्थल पर मिले साक्ष्य पति की बताई कहानी से नहीं मिल रहे थे। पुलिस को जांच में ऐसा लगा की चोरी की थ्योरी और घटनास्थल पर बिखरी हुई चीजें क्रिएट की गई हैं। पुलिस ने उसके बाद पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले का खुलासा हुआ।

इस वजह से पत्नी को उतारा मौत के घाट

पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि 27 जून की रात को खाना पीना खा कर पति-पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए। रात में पत्नी ने पति को मोबाइल फोन बंद कर सोने के लिए कहा। इस बात से गुस्साए पति ने पत्नी का मुंह कंबल से दबाया और उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने कमरे में रखी अलमारी से ज्वेलरी की खाली डिब्बी, कपड़े, बर्तन कमरे में फैला दिए। उसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त को बुलाया और अपने पैर में सांप के काटे का निशान बनाकर इलाज के लिए अस्पताल चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!