भोपाल

MP के रीवा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा में आज सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पांच लोग सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Image

फाइल फोटो

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बाइक पर सवार थे पांच लोग

यह हादसा चुरहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रीवा-सेमरिया रोड पर मरहा गांव के पास सुबह करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ। यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।चुरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार थे। इस दौरान तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

इस हादसे में घायल हुए व्यक्ति का इलाज रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। मिश्रा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article