Madhubani News: भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए कई नए रास्ते, पुल और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। मुंबई के बाद अब बिहार में देश के सबसे लंबा सड़क पुल का निर्माण किया जा रहा है। बिहार की कोसी नदी पर इस पुल को बनाया जाएगा। बता दें कि बिहार की कोसी नदी पर बन रहा ये पुल इस साल के अंतिम महीने यानी दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि इस पुल का निर्माण मधुबनी जिले से सुपौल जिले के बकौर के बीच किया जाएगा। बनने वाले इस पुल का नाम भेजा से बकौर पुल कहा जा रहा है। इतना ही नहीं इस पुल का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है। आइए आपको इस पुल के बनने में कितनी लागत लगी है और इसके साथ की इसके माध्यम से किन लोगों को लाभ होगा आदि की जानकारी दें...
मधुबनी से सुपौल का सफर मिनटों में होगा पूरा
कोसी नदी पर बनने वाले देश के सबसे लंबे पुल का निर्माण एक बार पूरा होने के बाद सुपौल से मधुबनी की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। जहां अभी लोगों को मधुबनी जाने में 100 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है इस पुल के निर्माण के बाद आपको मात्र 70 किमी का सफर तय करना पड़ेगा। दूरी के साथ यात्रा के समय में भी कम आएगी।
भेजा से बकौर पुल
परियोजना के आधार पर इस पुल की कुल लंबाई 10.2 किलोमीटर है लेकिन यदि इसमें अप्रोच रोड को जोड़ा जाए तो इसकी कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर हो जाएगी। इस पुल के निर्माण के लिए 1711 पिलर का निर्माण किया गया है। साथ ही दो अंडरपास और पुलिया भी इसमें शामिल है। जानकारी के अनुसार अभी 2 पुलिया का कार्य चल रही है। इसके अलावा 1 टोल प्लाजा का भी निर्माण किया जाएगा।
कितनी लागत से बनेगा पुल
मधुबनी से लेकर सुपौल तक बन रहे इस पुल के लिए 1199.58 करोड़ रुपये की लागत लगेगी। इसमें सिविल कार्यों की लागत भी शामिल है। बता दें कि परियोजना का करिब 54.89 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जिसके आधार पर उम्मीद है कि दिसंबर 2024 तक इस पुल का कार्य पूरा हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुल के पूरा होने के बाद इसे नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और उत्तर-पूर्व के राज्यों के साथ जोड़ा जाएगा।
