शहर

Phagwara News: ओडिशा की छात्रा से पंजाब के फगवाड़ा में रेप, आरोपियों ने हथियार दिखाकर दिया अंजाम

पंजाब के फगवाड़ा में एक बीबीए की छात्रा से रेप की घटना सामने आई है। छात्रा ओडिशा की रहने वाली है। उसके साथ आरोपियों ने हथियार दिखाकर इस घटना को अंजाम दिया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Phagwara News: पंजाब के फगवाड़ा में एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ रही ओडिशा की 21 वर्षीय बीबीए छात्रा के साथ रेलवे लाइन के पास कथित तौर पर रेप किया गया। यह वारदात मंगलवार तड़के दकोहा गांव रेलवे बैरियर पर रेलवे लाइन के निकट एक सुनसान जगह पर हुई। इस मामले में अमनजोत, मंजीत सिंह और रणबीर सिंह नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बीबीए की छात्रा से रेप

पुलिस ने बताया कि युवती बीबीए-अंतिम वर्ष की छात्रा है और विश्वविद्यालय के पास ही किराये के मकान में रह रही है। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, युवती ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी बिहार की रहने वाली एक सहेली बाइक से जम्मू की अपनी एक सहेली से मिलने गई थीं। यह सहेली फिलहाल दकोहा रेल बैरियर के पास रह रही थी।

कृपाण दिखाकर डराया

शिकायत में कहा गया है कि तीनों युवतियां पूरनपुर कॉलोनी से तलहन रोड की ओर जा रही थी, तभी तीन मोटरसाइकिल सवारों ने उन्हें रोका और उनमें से एक ने हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया। लड़की ने पुलिस को बताया कि इसके बाद अन्य दो लोगों ने उसके दोस्तों को धक्का देकर एक तरफ कर दिया और उसे जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठा लिया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस में की गई अपनी शिकायत में छात्रा ने कहा कि सुनसान जगह पर ले जाने के बाद, इनमें से एक आरोपी अमनजोत ने दोनों और आरोपियों की मौजूदगी में कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर चले गए। पीड़िता की दोस्त उसे अस्पताल ले कर गईं, जहां उसकी चिकित्सकीय जांच की गई। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म), 506 (आपराधिक धमकी) 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article