शहर

Ayodhya News: राममंदिर बनते ही अयोध्‍या को मिली नई उड़ान, वायु मार्ग से सड़क तक...इस तरह मजबूत हो रहा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर

Ayodha Devlopment News: केंद्र और राज्‍य सरकार ने मिलकर अयोध्‍या को विकास के नए पंख दिए हैं। अब अत्‍याधुनिक रामनगरी अयोध्‍या केवल मंदिर के लिए ही नहीं बल्कि हाईटेक सुविधाओं के लिए भी जानी जाएगी।

Image

अयोध्‍या में तैयार हो रहा राम मंदिर और यातायात।

Ayodha Devlopment News: रामनगरी अयोध्‍या को हिन्‍दू संस्‍कृति और पौराणिक महत्‍व को ध्‍यान में रखते हुए अत्‍याधुनिक बनाया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के मौके को श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्‍ट पूरी तरह से भव्‍य बनाना चाहता है, जिसके लिए विश्‍व हिन्‍दू परिषद, राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ समेत तमाम हिन्‍दू संगठन सम्‍यक तौर पर परिश्रम कर रहे हैं। प्राण-प्रतिष्‍ठा के मौके पर तो लाखों भक्‍त अयोध्‍या आएंगे ही साथ ही साथ अन्‍य दिनों में रामनगरी आने भक्‍तों को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए केंद्र और राज्‍य सरकार ने मिलकर अयोध्‍या को विकास के नए पंख दिए हैं। अब अत्‍याधुनिक रामनगरी अयोध्‍या केवल मंदिर के लिए ही नहीं बल्कि हाईटेक सुविधाओं के लिए भी जानी जाएगी। इस कड़ी में हवाई सफर से लेकर सड़क यात्रा तक यातायात व्‍यवस्‍था में कई बदलाव किए गए हैं। इनके बारे में हम आपको क्रमवार तरीके से बताएंगे:

हवाई यात्रा करने वालों को सुविधा

केंद्र और राज्‍य सरकार ने मिलकर अयोध्‍या में लगभग 350 करोड़ की लागत से अयोध्या एयरपोर्ट के पहले फेज का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसका संचालन भी 30 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। यानी कि अब देश विदेश के रामभक्‍त भी आसानी से अयोध्या पहुंच सकेंगे।

रेलवे के क्षेत्र में विकास

  • गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत।
  • बाराबंकी-अयोध्या-जौनपुर रेलखंड के 238 किमी में से 140 किमी का दोहरीकरण। (इस प्‍लान का बाकी काम दिसंबर के अंतिम दिनों तक पूरा करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है।)
  • कटरा (गोंडा) से अयोध्या कैंट तक और फिर बाराबंकी से अयोध्या होते हुए जफराबाद जंक्शन तक विद्युतीकरण
  • अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत 20 करोड़ कॉस्‍ट से दर्शननगर रेलवे स्टेशन पर काम
  • अयोध्या कैंट स्टेशन पर कर्मचारियों के आवास और विश्राम गृह का निर्माण।
  • अयोध्या रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के दूसरे फेज में तकरीबन 500 करोड़ से प्लेटफॉर्म तीन के पीछे का विस्‍तार
  • अयोध्या छावनी रेलवे स्टेशन का लगभग 350 करोड़ से नवीनीकरण कार्य प्रस्तावित है
  • रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण और अन्‍य काम जारी
  • अयोध्या जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी थाने का निर्माण जारी

बस यात्रा

अयोध्‍या में बस यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अयोध्या डिपो बस स्टेशन पर प्लेटफार्म का निर्माण कराया गया और साथ ही जीर्णोद्धार का काम भी पूरा हो गया है। पुरानी कंडम बस हटाकर 19 नई बसें मिली हैं और राजधानी सेवा की भी शुरुआत हुई है। इन सबके अलावा अयोध्याधाम बस स्टेशन को अंतरराज्यीय बस स्टेशन में तब्दील करने की तैयारी भी हो रही है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article