शहर

Ayodhya Ram Mandir: कैसे होंगे रामलला के वस्त्र, परिवार की चौथी पीढ़ी को मिला कपड़े बनाने का सौभाग्य

Ayodhya Ram Mandir: भगवत प्रसाद भगवान राम के लिए ठंड के अनुसार वस्त्रों को तैयार कर रहे हैं। इस काम में उनके बेटे और बहुएं भी सहयोग कर रहे हैं। उनकी चौथी पीढ़ी भगवान के लिए कपड़े बनाने का कार्य कर रही है।

Image

भगवान राम (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह है। जिसके लिए तेजी से तैयारियां की जा रही है। मंदिर में विराजमान होने के लिए रामलला की मूर्ति का भी चयन कर लिया गया है। रामलला के वस्त्रों को बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। वशिष्ठ कुंड के पास रामलला के दर्जी भगवत प्रसाद श्रीराम के लिए वस्त्र तैयार कर रहे हैं। वे ठंड के अनुसार रामलला के वस्त्रों को बना रहे हैं। 31 दिसंबर से ही उनका परिवार इस कार्य में जुट गया है।

चार पीढ़ियों से चल रहा काम

भगवत प्रसाद के घर में पीढ़ियों से भगवान के वस्त्र सिलने का कार्य हो रहा है। उनकी चौथी पीढ़ी यह कार्य कर रही है। भगवत प्रसाद के बाबा रामशरण ने इस कार्य की शुरुआत की थी। जिसके बाद उनके पिता बाबूलान ने इसे आगे बढ़ाने का काम किया। अब वे अपने भाई और बेटे के साथ इस काम में जुटे हुए हैं।

अलग रंगों के वस्त्र बना रहे भगवत प्रसाद

भगवत प्रसाद कहते है कि वे दिन के अनुसार रामलला के लिए अलग-अलग रंग के वस्त्र तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा वे मौसम का भी ख्याल रखते हुए ठंड के अनुसार सात रंग के वस्त्रों को मखमल के कपड़े से बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को सोमवार का दिन पड़ रहा है, इस हिसाब से उन्होंने सफेद वस्त्र तैयार किए हैं, लेकिन भगवान को पीतांबर वस्त्र भी पहनाए जा सकते हैं, इस कारण वे पीले रंग के वस्त्र भी तैयार कर रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!