
अयोध्या राम मंदिर, 14 जनवरी 2024 Ayodhya Ram Mandir, LIVE: सीएम योगी ने लॉन्च की टूरिस्ट एप, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को किया गया आमंत्रित
Ayodhya Ram Mandir, 14 जनवरी 2024 अयोध्या राम मंदिर, LIVE: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या की यात्रा के दौरान एक टूरिस्ट एप लॉन्च की गयी है, जिसके माध्यम से यात्रियों को ट्रांसपोर्ट की अच्छी सुविधाएं प्राप्त होंगी। मंदिर ट्रस्ट द्वारा देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति सहित लोकसभा अध्यक्ष को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को कहा कि भगवान राम की उनके ‘पराक्रमी रूप’ और अयोध्या में बन रहे नए मंदिर की आकृति 14 लाख रंगीन दीयों का इस्तेमाल करके बनाई गई है।