अयोध्या: जैसे-जैसे अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक आ रहा है, प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राम मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच के लिए बनाए जा रहे विभिन्न पथों के निर्माण में तेजी दिख रही है। इन्हें अब अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात काम हो रहा है।
इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 27 से मोहबरा व टेढ़ी बाजार होते हुए राम मंदिर तक बनाए जा रहे फोर लेन का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व फोरलेन का निर्माण पूरा हो जाएगा।
