Ayodhya: राम नगरी अयोध्या में अब पिंक ई रिक्शा की चलाए जाएंगे। ये फैसला ईटीओ की कंपनी की सहयोग से लिया गया है। खास बात यह है कि इन पिंक ई रिक्शा को महिलाएं ही चलाएंगी और इनमें महिलाएं और बालिकाएं ही सफर कर सकेंगी। महिलाएं के सुरक्षा के लिए लिहाज से यह एक अनोखी पहल है, जिससे न सिर्फ महिलाएं आत्मनिर्भर हो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगी, बल्कि महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित भी रहेंगी। इसके लिए जल्दी ही कंपनी महिलाओं की ट्रेनिंग शुरू करेगी, जिसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चुनाव किया गया है।
अयोध्या में चलाई जाएंगी 50 ई रिक्शा
अयोधया में कुल 50 ई-रिक्शा चलाएं जाएंगे। जिसके लिए कंपनी के सहयोग से महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पिंक ई रिक्शा को नगर विकास विभाग चलवाएगा। फिलहाल, ट्रेनिंग के लिए स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं का चुनाव किया गया है।
महिलाओं को मिलेगा रोजगार
राम नगरी में अयोध्या में मंदिर के निर्माण के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में मंदिर में महिलाएं और बालिकाएं अकेले भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचती है। पिंक ई-रिक्शा की सेवाएं शुरू होने के बाद इन लोगों को काफी सहूलियत होगी। महिलाएं इससे सुरक्षित महसूस करेंगी।
महिलाएं रहेंगी सुरक्षित
पहले 50 ई-रिक्शा को सड़कों पर उतारा जाएगा। जिसमें केवल महिलाएं ही सफर कर सकेंगी। अगर किसी भी पुरुष को इसमें सफर करते पाया गया तो इसपर एक्शन लिया जाएगा। इससे से एक तरह जहां महिलाओं को रोजगार मिलेगा वहीं, दूसरी तरफ महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा की दृष्टी से भी यह काफी फायदेमदं होगा।
