शहर

Ranchi Rape News: रांची में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप का प्रयास, भड़के छात्रों का प्रदर्शन

ranchi student rape news: बीएड प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने घटना की सूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी। मगर, प्रबंधन ने इसे दबाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस के पास फिलहाल घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

ranchi student rape news: रांची के ब्रांबे स्थित झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में एक छात्रा से दिनदहाड़े दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना 4 दिसंबर की दोपहर 1.30 बजे की बताई जा रही है। छात्रा हॉस्टल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विश्वविद्यालय के ही चार छात्रों ने उसे घेर लिया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने हल्ला मचाना शुरू किया। इसके बाद आरोपितों ने छात्रा का मोबाइल छीन लिया। किसी तरह छात्रा हॉस्टल पहुंची।

इस घटना से आक्रोशित विद्यार्थियों ने गुरुवार को कैंपस में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्र अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले को दबाने और आरोपी छात्रों को बचाने की कोशिश में है।

घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस भी कैंपस पहुंची। पीड़ित छात्रा ने सीयूजे के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार सहित विश्वविद्यालय प्रशासन से संबंधित सभी अधिकारियों को टैग करते हुए यौन उत्पीड़न और बलात्कार के प्रयास के संबंध में ऑनलाइन शिकायत भी की है। उसने कहा है कि वह सभी चारों आरोपी छात्रों को पहचान सकती है।

छात्रा ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि इस घटना से हम सभी छात्राएं सीयूजे कैंपस के अंदर और बाहर असुरक्षित महसूस कर रही हैं। छात्राओं ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। पूरे कैंपस और सभी विभागों को सीसीटीवी के दायरे में लाया जाना चाहिए। इस घटना के संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क साधा गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article