मुंबई

हैवान बना दादा.. 13 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, एक महीने से कर रहा था रेप

मुंबई में 13 साल की बच्ची के साथ उसके पिता के चाचा ने दुष्कर्म किया। आरोपी दादा करीब एक माह से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की तब हॉस्पिटल ले जाने पर इस घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Image

बच्ची के साथ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: मुंबई के पवई इलाके में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़ित बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई। पवई पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित लड़की के पिता का चाचा है। पीड़िता की मां के काम पर चले जाने के बाद आरोपी पिछले एक महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से पीड़ित लड़की डर गई थी और इसी वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

रेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पीड़ित लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे नजदीकी डॉक्टर के पास लेकर गए। तब पता चला कि इसके साथ कुछ गलत हुआ है। परिवार ने जब बच्ची से पूछा, तब बच्ची ने अपने परिवार को इस बारे में बताया। इसके बाद उसके परिजनों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। फिलहाल वह पवई इलाके में रहता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

इससे पहले, मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपी ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बच्ची को नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, मुंबई की एंटॉप हिल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article